हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ने मनाया वैज्ञानिक जागरूकता दिवस।
मंडी – अजय सूर्या
हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति जिला इकाई मण्डी द्वारा 20 अगस्त को तर्कवादी और चिकित्सक नरेंद्र दाभोलकर की याद में राष्ट्रीय वैज्ञानिक दृष्टिकोण दिवस के रूप में मनाया गया।
जिनकी 2013 में इसी तारीख को हत्या कर दी गई थी। पेशे से चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्ता दाभोलकर ने महाराष्ट्र में अंधविश्वास और काला जादू विरोधी अध्यादेश के प्रचार के लिए लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
डाॅॉ. नरेंद्र दाभोलकर ने अपने व्याख्यानों और लेखों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के बीच वैज्ञानिक सोच का संदेश फैलाया।
हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति अभिव्यक्ति और भाषण के हमारे संवैधानिक अधिकार की रक्षा करने और भारत में वैज्ञानिक सोच पैदा करने के लिए अड़िग है, जिसे भारत के संविधान के अनुच्छेद 51 ए में भी शामिल किया गया है।
हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के जिला अध्यक्ष ललित शर्मा बताया कि हमंे अपनी जीवन में वैज्ञानिक मानसीकता को अपनाना जरूरी है। उसी के आधार पर हमारे जीवने की दिशा तय होती है। यदि हम हर काम वैज्ञानिक आधार पर करते हैं तो उससे उन्नति होती हैं और यदि हमारा नजरिया अवैज्ञानिक है तो उससे हमारी अवनति होती है।
जिला सचिव गजेन्द्र शर्मा ने बताया कि यह जरूरी नहीं कि कोई विज्ञान पढने वाला छात्र या कोई वैज्ञानिक है तो उसकी मानसिकता वैज्ञानिक होगी। कोई किसान या घर में काम करने वाली महिला की सोच भी वैज्ञानिक हो सकती है।
यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप के कार्य करने का आधार क्या है यदि आप किसी के कहने से किसी बात को सच मान लेते हैं तो आपकी सोच अवैज्ञानिक है और यदि आप तथ्य के आधार पर जांच पड़ताल करके जो सही बात है उसके मानते हैं तो आपकी सोच वैज्ञानिक है।
उन्होंने बताया की आज समाज में अंध्विश्वास बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। धर्म के नाम पर पाखंड किया जा रहा जिसमें भोली भाली, गरीब जनता को शिकार बनाया जा रहा है। देश भर में अवैज्ञानिक विकास के कारण भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।
युवाओं को बड़े बड़े सपने दिखाये जा रहे हैं शिक्षा और रोजगार से उसका ध्यान हटाकर आॅनलाइन गेम और मोबाईल की ओर कर दिया है। जिससे वह हर समय करोड़पती बनने के सपने देखता रहता है और जब वह सपने पूरे नहीं होते तो युवा निराश हताश हो कर नशे जैसी बुराई में फंस रहा है और मौत को गले लगा रहा है।
इस मौके पर प्रधानाचार्य अंजू शर्मा, डाॅ. सुरेन्द्र भारद्वाज, अन्य अध्यापक वर्ग व हिमाचल ज्ञान विेज्ञान समिति कार्यकारिणी सदसय रीना, जिला सह सचिव विनय कुमारी सहित स्कूल के 60 बच्चों ने भाग लिया।