कांगड़ा – राजीव जस्वाल
विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ती ग्राम टांडा खोली की निमो रानी को पति मोहिंदर सिंह के मरने के उपरांत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दाे लाख रुपए का चैक हिमाचल ग्रामीण बैंक शाखा कांगड़ा की सहायक मैनेजर आरती देवी द्वारा आज दिया गया।
बता दें कि 15-02-2023 काे महेंद्र सिंह की नींद में माैत हाे गई थी और उन्हाेंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना चलाई हुई थी, जाे एक शुद्ध अवधि बीमा योजना के रूप में, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 18 से 70 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध है।
भारत सरकार ने समाज के गरीब और कम आय वर्ग के विकास के लिए एक नई जीवन बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना शुरू की है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक नवीकरण अवधि की बीमा पॉलिसी है, जो कि वार्षिक रूप से जीवन बीमा कवरेज प्रदान करती है, जिस व्यक्ति का बीमा किया गया है।
उस व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो जाने पर बीमा कंपनी उसके द्वारा नामित किए हुए नॉमिनी को 2,00,000 रुपए की आर्थिक मदद देती है। इस बीमा योजना की प्रीमियम दर अन्य बीमा पालिसी की तुलना में सबसे किफायती है। इसके लिए आपको सिर्फ 20 रूपए प्रीमियम देने होंगे।
ये प्रीमियम प्रति वर्ष के लिए मान्य है, जिसकी समय सीमा पहली जून से 31 मई होती है। आपको नवीन वर्ष में बीमा योजना का प्रमियम 20/- रूपए दाेबारा देना होगा। इस बीमा योजना का लाभ लेने के लिए आपको प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना फॉर्म भरकर आवेदन करना होगा।

