
व्यूरो रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सड़क हादसा हुआ है. हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं, इनमें से 7 गंभीर रुप से घायल हैं औऱ इन्हें रेफर किया गया है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. डीएसपी कमल वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है.
जानकारी के अनुसार, शिमला से 30 किमी दूर ठियोग-हाटकोटी सड़क यग हादसा पेश आया है. हरियाणा के झज्जर से रोहड़ू मंढोल की तरफ एक पिकअप जा रही थी. अचानक खोल गली के पास सामने से आ रही एक गाड़ी से टकराने से बचने के लिए गाड़ी पत्थर के ढेर पर चढ़ गई और पलट गई. यह पिकअप सड़क से 10 फीट नीचे खाई में गिर गई और इसमें सवार 25 लोग घायल हो गए.
इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी. बाद में पुलिस ने गाड़ी से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने गंभीर 7 घायलों को शिमला आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया है.
अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों ने बताया कि अचानक गाड़ी संतुलन बिगड़ गया. इसके चलते गाड़ी पत्थर के ढेर के ऊपर से पलट गई.वहीं, पुलिस जांच कर हादसे का कारण तलाश रही है. शिमला के डीएसपी कमल वर्मा ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.
