हिमाचल: क्‍यारकू गांव में अग्निकांड, पलभर में छह परिवारों के सिर से छिन गई छत

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में भयंकर अगिनकांड हुआ। जिला के रोहडू उपमंडल की शेखल पंचायत के क्यारकू गांव में दोमंजिला मकान जलकर राख हो गया। अग्निकांड से छह परिवार बेघर हो गए हैं।

शाम के समय अचानक सुलगी चिंगारी पलभर में आग की लपटों में बदल गई। आग इतनी भयानक थी कि जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती, तब तक सब कुछ जल कर खाक हो चुका था। आग से करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।

शरीर पर पहने कपड़ों के सिवाय कुछ नहीं बचा

प्रभावित लोगों के शरीर पर पहने कपड़ों के सिवाय कुछ भी नहीं बचा है। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अग्निकांड में नंत राम पुत्र बंखरू मल, नरेंदर पुत्र नंत राम, दिनेश पुत्र नंत राम, राजेश पुत्र नंत राम, संत राम पुत्र बंखरू राम और पंकज पुत्र संत राम प्रभावित हुए हैं।

प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर की मदद

घटना का पता लगने के बाद प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। आग से प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने पांच पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। बेघर हुए परिवारों को पड़ोसियों और रिश्तेदारों के यहां रहने का प्रबंध कर दिया गया है।

छह परिवार हुए बेघर

एसडीएम रोहडू सन्नी शर्मा ने बताया कि आग लगने से छह परिवार बेघर हुए हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को सबुह खाने के बर्तन, बिस्तर, कंबल और तिरपाल भी वितरित किए जाएंगे। यदि पीड़ित परिवार के लोगों के लिए रिश्तेदारों के यहां रहने की व्यवस्था उचित नहीं रहेगी तो सरकारी गेस्ट हाउस में ठहराने का प्रबंध किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...