हिमाचल कैबिनेट बैठक 5 सितंबर को, होंगे कई बड़े फैसले

--Advertisement--

Image

5 सितंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में तैनात एसएमसी शिक्षकों को अब मेडिकल और कैजुअल लीव भी मिलेगी।

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक 5 सितंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में तैनात एसएमसी शिक्षकों को अब मेडिकल और कैजुअल लीव भी मिलेगी। 5 सितंबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव मंजूरी के लिए लाया जा रहा है।

यह शिक्षक काफी समय से इसकी मांग कर रहे हैं। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 2,555 शिक्षकों को फायदा होगा। पर्यटन स्थलों की सड़कों की मरम्मत भी पांच के बजाय तीन साल में की जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। सचिवालय सामान्य प्रशासन ने विभागाध्यक्षों को एजेंडा तैयार करने को कहा है।

बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को दर्जा बढ़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। अस्पतालों में खाली डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मचारियों के पद भरने की कैबिनेट में मंजूरी मिलेगी। स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के अलावा कई स्कूल अपग्रेड होंगे। कई उप तहसीलों का दर्जा बढ़ाकर तहसील बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री की ओर से बजट भाषण में की गई घोषणाओं को मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जा रहा है। सचिवालय सामान्य प्रशासन ने विभागाध्यक्षों को एजेंडा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को कैबिनेट के बारे में सूचित कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...