हिमाचल के IAS आशुतोष गर्ग होंगे JP नड्डा के निजी सचिव

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के आईएएस अधिकारी आशुतोष गर्ग को केंद्र में बड़ा जिम्मा मिला है। उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और रसायन व उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्रीय कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार देर रात इस संबंध में अधिसूचना जारी हुई है। इस पद की उनकी नियुक्ति अगले पांच वर्ष के लिए की गई है।

आशुतोष गर्ग हिमाचल कैडर के 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वर्तमान में वह हिमाचल सरकार में विशेष सचिव कार्मिक एवं वित्त विभाग के पद पर तैनात हैं। वह कुल्लू के उपायुक्त भी रह चुके हैं। मृदुभाषी आशुतोष गर्ग हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के मूल निवासी हैं, जो केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का पड़ोसी जिला है।

आशुतोष गर्ग की स्कूल स्तर की पढ़ाई हमीरपुर से हुई। इसके बाद उन्होंने बीटेक की डिग्री हासिल की। 2013 में उनका चयन आईपीएस में हुआ था, जबकि 2014 में वो आईएएस में चयनित हुए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...