हिमाचल के हर ब्‍लॉक में होगा वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन, आज कांग्रेस अध्‍यक्षों को सौंपें जाएंगे कलश

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन प्रदेश के 72 ब्लाकों में किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर वीरवार को सभी ब्लाक अध्यक्षों को पार्टी कार्यालय में अस्थि कलश सौंपेगे। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बताया 16 जुलाई को प्रार्थना सभा के साथ दिवंगत नेता के अस्थि कलश प्रदेश में सभी विधानसभा क्षेत्रों के 72 ब्लाकों में स्थानीय लोगों के श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए स्थानीय पार्टी कार्यालयों में रखे जाएंगे।

दिवंगत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अस्थिकलश  को रामपुर से शिमला के लिए रवाना किया गया।  कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर  खुद अस्थि कलश लेने रामपुर गए थे। उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा भी साथ गए हैं।

सुबह 10.30 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित विधायक, पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी, अग्रणी संगठनों के प्रमुख सेवादल,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, इंटक,एनएसयूआई के अतिरिक्त सभी विभागों के प्रमुख व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

16 जुलाई को सभी ब्लॉक अध्यक्ष इन अस्थकलशों को पूरी श्रद्धा के साथ स्थानीय लोगों के दर्शनार्थ व श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद 17 जुलाई को ब्लॉक अध्यक्ष अपने अपने सरोवरों व नदियों में इन्हें पूरी श्रद्धा के साथ प्रवाह करेंगे। उधर, रूस के भारत के राजदूत निकोले कुदशेव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के निधन शोक प्रकट किया है। निकोले कुदशेव ने ट्वीट कर संवेदनाएं प्रकट की हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...