हिमाचल के स्कूलों में 1 मार्च से बच्चों के लिए मोबाइल पर रोक, जारी होगी SOP

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक मार्च से मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगने जा रही है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में जल्द ही विस्तृत SOP जारी की जाएगी।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि स्कूलों में शिक्षक कैंपस में दो मोबाइल फोन ले जा सकेंगे, लेकिन कक्षाओं के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक रहेगी। यह फैसला छात्रों की पढ़ाई पर बेहतर फोकस और शैक्षणिक माहौल को सुधारने के उद्देश्य से लिया गया है।

वहीं, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अमेरिका के साथ हाल ही में हुई ट्रेड डील को लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि इसका नुकसान हिमाचल प्रदेश के सेब बागवानों को हो सकता है। केंद्र सरकार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के बागवानों के हितों का भी ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लाखों लोगों की आजीविका सेब की खेती से जुड़ी हुई है। ऐसे में अगर कम इंपोर्ट ड्यूटी पर विदेश से सेब आयात होता है, तो इससे स्थानीय बागवानों को नुकसान होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...