हिमाचल के स्कूलों में विद्यार्थियों-शिक्षकों के लिए फेस मास्क अनिवार्य

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में गुरुवार और ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 30 जुलाई से बरसात की छुट्टियां समाप्त होने के बाद नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।

निदेशालय की ओर से स्कूलों को जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि विद्यार्थियों के बीच उचित दो गज की दूरी बनना सुनिश्चित की जाए। भोजन करने से पहले और बाद में हाथ धोने के महत्व को समझाया जाए। स्कूलों को गुरुवार और शुक्रवार को सैनिटाइज किया जाए। पीने के पानी की टंकियों की सफाई भी सुनिश्चित की जाए। शिक्षकों को बूस्टर डोज लगाने के लिए कहा जाए।

मिड-डे मिल बनाने वाले कर्मियों को फेस मास्क पहनने और सफाई का ध्यान रखने के लिए कहा जाए। शिक्षा निदेशालय ने सर्दी, खांसी, बुखार और जुकाम के लक्षण वाले विद्यार्थियों से स्कूल नहीं आने की अपील भी की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...