हिमाचल के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करें प्रधानमंत्री- प्रतिभा सिंह

--Advertisement--

Image

शिमला,23 मई – जसपाल ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भी वायदे व घोषणाएं प्रदेश के लोगों से की थी वह एक भी पूरी नही हुई। उन्होंने इस पर अफसोस ब्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को किसानों,बागवानों व युवाओं से किये गए अपने सभी वायदों को पूरा करना चाहिए।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी किसी प्रदेश के दौरे पर जाते है तो भारत सरकार की ओर से कुछ न कुछ सौगातें देकर जाते है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने सात साल के इस कार्यकाल में प्रदेश की कोई भी विशेष मदद नही की।

उन्होंने कहा कि हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश को अपना दूसरा घर बताते है पर इस घर की ओर उनकी दृष्टि कम ही रही है।

प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री के प्रस्तवित दौरे के एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस उनके यहां आने पर स्वागत करती है पर घूम फिर कर लोगों को गुमराह कर वापिस चले जाएं इसका वह विरोध करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र का प्रदेश के साथ भेदभाव सहन नही किया जा सकता।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को प्रदेश की विगड़ती अर्थव्यवस्था पर नज़र डालते हुए प्रदेश को किसी विशेष पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश लगभग 70 हजार करोड़ के कर्ज में डूब गया है और केंद्र से कोई भी आर्थिक मदद नही मिल रही है।

प्रतिभा सिंह ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामलें में सरकार की जांच और कार्यवाही को ढुलमुल बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार केवल जांच के नाम पर टाइम पास कर रही है। उन्होंने हैरानी जताई कि पेपर लीक मामलें में उन अभियर्थियों को पकड़ा जा रहा है जिन्होंने पेपर लीक का अंदेशा जताया था।

उन्होंने कहा कि असली गुनहगारों को पकड़ने से सरकार डर रही है,यही कारण है कि इस प्रकरण के मुख्य सरगना अभी भी कानून की पकड़ से कोसो दूर है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामलें की निष्पक्ष जांच के साथ असली गुनहगार प्रदेश के सामने लाये जाने चाहिए।

प्रतिभा सिह ने कहा कि प्रदेश में युवा कांग्रेस इस प्रकरण को लेकर आंदोलनरत है और यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जबतक इन अभियर्थियों को न्याय नही मिल जाता।

प्रतिभा सिंह ने पेट्रोल व डीज़ल पर से केंद्रीय उत्पाद शुल्क कम करने को मामूली करार देते हुए कहा कि सरकार ने पहले अपनी तिजोरी भर ली अब उसमें 8 व 6 रुपये की कटौती कर इसके नेता जनहित के बड़े बड़े ढोल पीट रही है।

उन्होंने कहा कि देश मे बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी ने आम जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। अब हिमाचल में चुनाव सामने देख भाजपा के केंद्रीय नेताओं का यहां जमावड़ा बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में उप चुनावों की तरह विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को मुह की खानी पड़ेगी।कांग्रेस प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...