हिमाचल के बैडमिंटन का देश में जलवा, पहली बार बना राष्ट्रीय चैंपियन, पढें विस्तृत खबर

--Advertisement--

राष्ट्रीय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश बना चैंपियन, कर्नाटक को हराकर जीता खिताब

शिमला – नितिश पठानियां

राष्ट्रीय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय चैंपियन बना है। ग्वालियर में चल रही 66 वीं राष्ट्रीय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश ने कर्नाटक को हराकर प्रतियोगिता के फाइनल का खिताब जीता है।

अंडर -19 राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के प्रशिक्षक राजेन्द्र शर्मा जो राजकीय वरिष्ठ कन्या विद्यालय हमीरपुर में एवं प्रदीप ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जलाडी में शारीरिक शिक्षक हैं।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश ने सीबीएसई स्कूलों की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, और राजस्थान, कर्नाटक को हराकर कर राष्ट्रीय चैंपियन बना है।

सभी टीमों को एकतरफा मुकाबले में हराया। इस प्रतियोगिता में शिवांश, प्रनव चंदेल, मोहित, विनायक, एवं दक्ष ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।

इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की लड़कियों ने भी क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बनाई। लड़कियों में पाखी, साइना कटोच, प्रज्ञा, पलक, यक्षिता ने हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया। लड़कियों की टीम के प्रशिक्षक भगवान दास, कैलाश गांगटा, जबकि टीम मैनेजर रणबीर एवं कमला ठाकुर है।

हिमाचल प्रदेश के निर्देशक उच्च शिक्षा एवं एसजीएफआई के सचिव अमरजीत शर्मा, संतोष चौहान एवं संजय वशिष्ठ ने प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों, एवं उनके माता पिता को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...