
शिमला, 01 फरवरी – नितिश पठानियां
साल 2023 हिमाचली लोक गायक इंद्रजीत व उनकी धर्म पत्नी नीना के लिए खुशखबरी का साल रहा है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध युवा लोक गायक इंद्रजीत और नीना के घर भी किलकारी गूंजी है। लोक गायक इंद्रजीत की धर्म पत्नी नीना ने सुंदर बेटे को जन्म दिया है।
लोक गायक इंद्रजीत का हमेशा हिमाचली संस्कृति को प्रमोट करने में बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस सिलसिले को बरकरार रखते हुए लोक गायक इंद्र जीत ने कुल्लवी परंपरा के अनुसार धूप दिखाने की रस्म में अपने पुत्र को कुल्लवी टोपी पहनाकर हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया है।
लोक गायक इंद्रजीत ने अपने बच्चे के साथ वीडियो ब फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। जैसे ही प्रसिद्ध लोक गायक इंद्रजीत ने अपने साथ बेटे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की तो चाहने वालों और संगीत प्रेमियों का सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देने का तांता लगा हुआ है।
