हिमाचल के चंबा में भारी बारिश से आए मलबे में दबीं कारें

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश व ओलावृष्टि ने कहर बरपाया है। चंबा में भारी बारिश से आए मलबे में दो कारें दब गईं। इसके अलावा मलबा लोगों के घरों में घुस गया। एक बाइक भी मलबे की चपेट में आई।
जानकारी के अनुसार चंबा जिले के हरदासपुरा-चामुंडा मार्ग पर दोपहर बाद भारी बारिश से बड़ी मात्रा में मलबा आ गया। सड़क पर जमा हुए मलबे के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। हरदासपुरा और चामुंडा मार्ग से आने वाले छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मशीन और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मार्ग बहाल करने के कार्य में जुट गए। गनीमत रही कि अचानक आए मलबे के नीचे कोई राहगीर नहीं आया। वहीं, सोमवार दोपहर को ऊपरी शिमला के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। प्रदेश की राजधानी शिमला में झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने कहा कि सूचना मिलते ही विभागीय टीम को  मार्ग को बहाल करने के लिए मौके पर भेज दिया गया था।  इससे पहले भी दो बार मलबा भारी बारिश के दौरान सड़क पर आने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है।
वहीं, सोमवार दोपहर को ऊपरी शिमला के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई।  इससे सेब, नाशपाती व अन्य फलों की फसलों को नुकसान हुआ है। कई जगह ओलावृष्टि से सेब के पौधों की टहनियां भी टूट गई हैं। रविवार को भी रामपुर उपमंडल की नोग वैली में भारी ओलावृष्टि पकने के लिए तैयार सेब की फसल तबाह हो गई थी। ओलों से सेब दागी हो गया।
कई भागों में भारी बारिश की चेतावनी
वहीं, प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 24 जून तक प्री मानसून की बारिश जारी रहेगी। 21 जून के लिए मैदानी व मध्य पर्वतीय कुछ स्थानों पर भारी बारिश व तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश की राजधानी शिमला में झमाझम बारिश हो रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...