हिमाचल के ऊना में नंबर प्लेट ढकी गाड़ी पकड़ने से गहमागहमी, जानें पूरा मामला

--Advertisement--

Image

गाड़ी में उत्तर प्रदेश पुलिस के कुछ कर्मचारी बैठे पाए गए, अपराधी को लेकर यूपी पुलिस की टीम अमरोहा लौट रही थी।

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय के ट्रेफिक लाइट चौक पर शनिवार सुबह उस वक्त माहौल गहमागहमी भरा हो गया, जब पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी को रोकने का प्रयास किया।

इस गाड़ी की एक नंबर प्लेट को पूरी तरह से ढका गया था, जबकि दूसरी नंबर प्लेट पर यूपी को एचपी की तरह अंकित किया गया था। पुलिस गाड़ी को पकड़कर नंबर प्लेट चेक की गई तो वो पिछली नंबर प्लेट पर उत्तर प्रदेश का नंबर था, जबकि आगे नंबर प्लेट से कागज हटाने पर वो भी नंबर प्लेट उत्तर प्रदेश की ही निकली।

ट्रैफिक पुलिस ऊना के कर्मचारियों ने कांगड़ा जिला से मिली सूचना के आधार पर गाड़ी को रोका था। हालांकि, बाद में पता चला कि उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम अमरोहा से फरार चल रहे एक अपराधी को पकड़ने के लिए हिमाचल पहुंची थी, जिसे कांगड़ा जिला में दबोचा गया और इस अपराधी को लेकर यूपी पुलिस की टीम अमरोहा लौट रही थी।

हालांकि पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि वह इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं जिसके लिए यूपी पुलिस के आला अधिकारियों के साथ संपर्क साधा जा रहा है।

शनिवार सुबह ऊना जिला मुख्यालय पर स्थित ट्रेफिक लाइट चौक पर सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी को रोकने को लेकर हंगामा हो गया। इस गाड़ी में उत्तर प्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर समेत सिविल में कुछ अन्य कर्मचारी और एक युवक सवार थे।

जबकि गाड़ी की एक नंबर प्लेट को पूरी तरह से कागज लगाकर कवर किया गया था। वहीं, दूसरी नंबर प्लेट पर यूपी पर कागज चिपका उसे एचपी बनाया गया था। जांच करने पर यह गाड़ी उत्तर प्रदेश नंबर की निकली और नंबर प्लेट पर लगा कागज हटाने पर नंबर प्लेट पर भी यूपी का ही नंबर पाया गया।

आरंभिक पूछता के दौरान गाड़ी में सवार उत्तर प्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि वह यूपी के अमरोहा से फरार चल रहे एक अपराधी को पकड़ने के लिए हिमाचल आए थे जिसे कांगड़ा जिला में दबोचा गया है, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने इस मामले को लेकर आला अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद इस मामले की तहकीकात शुरू की गई है।

पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के बोल 

पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि ऊना पुलिस को एक संदिग्ध गाड़ी के ऊना जिला में प्रवेश होने की सूचना मिली थी, जिसे ट्रैफिक लाइट चौक पर रोक का कब्जे में लिया गया, वहीं गाड़ी में सवार लोगों से पूछताछ जारी है। गाड़ी में उत्तर प्रदेश पुलिस के कुछ कर्मचारी बैठे पाए गए हैं और पुलिस इस मामले में यूपी पुलिस के आला अधिकारियों के साथ संपर्क साधकर मामले का पटाक्षेप करने का प्रयास कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...