हिमाचल का एक और युवक बना लखपति, कांगड़ा के सुनील ने ड्रीम 11 पर जीते 16 लाख 28 हजार

--Advertisement--

कांगड़ा – राजीव जसबाल 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगाज 31 मार्च से हो चुका है। इस दौरान देशभर में कई लोग ड्रीम 11 पर अपनी टीम लगाकर लाखों करोड़ों रुपए जीत रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के भी कई युवा ड्रीम 11 में टीम लगाकर विजेता बन चुके हैं।

इसी बीच अब कांगड़ा जिला के मुमता निवासी सुनील कुमार पुत्र बेली राम की ड्रीम 11 पर किस्मत चमकी है। सुनील ने ड्रीम 11 पर टीम लगाकर 16 लाख 28 हजार रुपए जीते हैं।

दरअसल सुनील कुमार ने शनिवार को RCB और DC के बीच खेले गए मैच के दौरान अपनी टीम बनाकर 375 रुपए का कॉन्टेस्ट ज्वाइन किया।

सुनील ने इस कॉन्टेस्ट में करीब 5 टीमें लगाई थी। इनमें से एक टीम पहले स्थान पर रही, एक 45वें स्थान, एक 48वें और एक टीम 11298वें स्थान पर रही।

पहले स्थान की टीम से सुनील को 15 लाख, दूसरी और तीसरी टीम से 2500-2250 और चौथे नंबर की टीम से 345 रुपए जीते। इसके अलावा सुनील ने 49 रुपए वाला कॉन्टेस्ट भी ज्वाइन किया था, जिसमें उसने 50 हजार रुपए जीते हैं।

ड्रीम 11 पर लाखों की राशि जीतने के बाद सुनील और उसके परिवार वाले काफी खुश हैं। बदा दें कि इससे पहले सुंदरनगर के मोहित कुमार ने भी ड्रीम 11 पर टीम लगाकर 10 लाख रुपए जीते थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...