
शिमला- जसपाल ठाकुर
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि आधुनिक प्रदेश के निर्माण में पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह को विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश उनके योगदान को कभी नही भूला सकता। राजीव भवन में स्व.वीरभद्र सिंह की स्मृति में सासंद प्रतिभा सिंह द्वारा प्रदेश कांग्रेस का कलेंडर जारी करने के मौके पर राठौर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस का अपने महबूब नेता स्व.वीरभद्र सिंह को श्रद्धा स्वरूप उन्हें याद रखने का यह एक छोटा सा प्रयास है।
राठौर ने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन से कांग्रेस ने अपना एक महान व आदर्शवादी नेता खोया है,जिसकी कमी कभी पूरी नही की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि उनके निधन से उन्हें निजी तौर पर भी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि उनके निधन के बाद मंडी उप चुनाव सहित तीन विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए एक चुनौती थी, जिसे उसने सफलता पूर्वक पार किया। प्रदेश में उप चुनावों की शानदार जीत से कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व भी खुश है और उन्होंने इस सफलता की प्रदेश कांग्रेस की सराहना भी की है।
इस दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब में राठौर ने गत रात नए साल के जश्न में रिज मैदान व मॉल रोड को एक एक खाली करवाने को सरकार व इंटेलिजेंस की विफलता करार देते हुए कहा कि अगर उनके पास किसी बम धमाके की कोई पूर्व सूचना थी तो उन्हें इस बारे पहले ही लोगों को सूचित करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सरकार के एक एक रात को अंतिम समय मे इस निर्णय से प्रदेश में पर्यटन की छवि को धक्का लगा है।
उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन को भी नुकसान हुआ है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में राठौर ने केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरें बढ़ाने के प्रस्ताव की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार का बढ़ती महंगाई पर कोई नियंत्रण नही है।जीएसटी की दरें बढ़ा कर सरकार लोगों पर महंगाई थोप रही है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह एक ऐसे नेता थे जो लोगों के दिलों पर राज करते थे।उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान उन्होंने देखा कि लोगों ने अपने घरों में उनकी याद में उनकी फोटो व स्मृतियों को संजो कर रखा है।उन्होंने कहा कि आज भले ही वीरभद्र सिंह उनके बीच नही है पर उनके कार्य,उनका प्यार,आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहेगा और उनका मार्गदर्शन करेगा।
प्रतिभा सिंह ने मंडी में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के सवाल पर कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री प्रदेश के विकास को कोई राहत पैकेज देंगे,पर ऐसा कुछ नही हुआ। मोदी ने मंडी व कुल्लू की भाषा बोल कर लोगों को खुश करने का असफल प्रयास किया। उन्होंने कहा कि उप चुनावों में महंगाई व बेरोजगारी दो बड़े मुद्दे थे और लोगों ने इसके विरोध में कांग्रेस को वोट दिया।
उन्होंने कहा कि वह ससंद में बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी व प्रदेश के जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए बड़े हवाईअड्डों के निर्माण व उनके विस्तार की बहुत आवश्यकता है।
