शिमला, जसपाल ठाकुर
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की माता स्व. मलकी देवी राठौर का निधन हो गया। उनका अचानक निधन होने पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा व कांग्रेस सेवादल परिवार ने शोक व्यक्त किया है।प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने अपने शोक संदेश में पूरे राठौर परिवार को सांत्वना दी व परमपिता से प्रार्थना की दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे।
प्रदेश कांग्रेस सेवादल परिवार को ओर से प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा, उपाध्यक्ष संत राम धीमान, सुशील ठाकुर, खजांची रंजन भारद्वाज, महासचिव गोपाल शर्मा, उषा मेहता, विजय कुमार प्रताप कंवर, बलदेव ठाकुर व मनोहर लाल कौंडल के साथ प्रदेश संयोजक यंग ब्रिगेड सुदर्शन बबलू, प्रदेश महिला संगठन रीना पुंडीर, सुखदास नैययर, वीरेंद्र जसवाल, जितेन्द्र राणा, बलविंद्र कुमार बॉबी, चमन ठाकुर, दिनेश, राजेंद्र शर्मा, कृष्णा कुमारी, सुनीता ठाकुर व सत्या चौहान ने राठौर परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।