
धर्मशाला – राजीव जस्वाल
हिमाचल एंड पंजाब गोरखा एसोसिएशन धर्मशाला के 106 वे वार्षिक समारोह के अवसर पर 29 अक्टूबर को गोरखा भवन श्याम नगर में विभिन सांस्कृत करेयकर्मो का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रेजिडेंट गोरखा एसोसिएशन रविंदर राणा ने मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट भूपिंदर सिंह गुरुंग एक्स प्रेजिडेंट हिमाचल प्रदेश गोरखा एसोसिएशन का स्वागत किया।
इस मौक़े पर रिटायर्ड डी आई विनोद थापा का स्वागत स्पेशल गेस्ट के तौर पर किया गया। कर्नल भूपिंदर (शौर्य चकरा) , भीष्म चंद (डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी आर काँगड़ा डिवीज़न ), रतन गिरी (डिस्ट्रिक्ट ट्रेज़री अफसर ) का स्वागत गेस्ट ऑफ़ ऑनर के तौर पर किया गया।
इस मौक़े पर डेक्लामेशन कांटेस्ट, क्विज कम्पटीशन एवं ग्रुप डांस के विजेताओ को पुरस्कार बाँट कर प्रोत्साहित किया गया। धर्मशाला के आस पास के गावों दाडी, सिद्धबाड़ी , योल, खनियारा, चीलगाड़ी , टीरा लाइन के बच्चों द्वारा रंगा रंग कार्य क्रम की प्रस्तुति की गयी।
हिमाचल ओर पंजाब गोरखा एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष रविंदर राणा ने बताया की एसोसिएशन हर साल धर्मशाला के आस पास के बच्चों के लिए इस तरह के कार्य क्रम का आयोजन करती रहती है।
गोरखा एसोसिएशन के सेक्रेटरी प्रीतम सिंह बुराथोकी ने सब का धन्यवाद किया। एसोसिएशन के द्वारा सूर्या उदय चैरिटेबल ट्रस्ट योल, रेड क्रॉस सोसाइटी एवं खनियारा फ्लड अफेक्टेड दो बी पी ऐल परिवारों को आर्थिक सहायता दी गई।
