हिमाचलः टांडा में 7 दिन बाद रोहित की मौत, गग्गल पुलिस थाने का SHO बदला, पूरा स्टाफ लाइनहाजिर

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मारपीट का शिकार हुए रोहित ने दम तोड़ दिया है. सात दिन तक मौत से जंग लड़ रहे रोहित की मौत हो गई है. वहीं, मामले में लापरवाही बरतने पर गग्गल पुलिस थाने के पूरे स्टाफ को लाइनहाजिर किया गया है.

एसपी कांगड़ा ने थाने के एचएचओ को पहले ही हटा दिया था. लेकिन मंगलवार को स्थानीय लोगों ने सीएम जयराम ठाकुर का काफिला रोककर ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद एसपी कांगड़ा जागे और थाने के पूरे स्टाफ को लाइनहाजिर कर दिया.

जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर का यह मामला है. कांगड़ा के रछियालू निवासी रोहित और एक युवक के बीच विवाद हो गया था. इस दौरान युवक ने रोहित को इतना पीटा कि उसे टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करना पड़ा. जहां पर सात दिन तक उसका इलाज चला और अब मौत हो गई.

आरोपी युवक गग्गल का ही रहने वाला है. दरअसल, हुआ यूं कि पुलिस ने आरोपी को केवल डिटेन किया था और मामले में आगे की कार्रवाई नहीं की. इस पर लोगों ने रोष जताया और मंगलवार को सीएम जयराम ठाकुर का काफिला रोक दिया.

एसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा ने एसएचओ पुष्पराज को जहां तब्दील कर दिया था. लेकिन ग्रामीण पूरे स्टाफ़ को निलंबित करने की मांग कर रहे थे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो मंगलवार को ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को इस बाबत ज्ञापन सौंपा.

फिर गुस्से में ग्रामीण
युवक रोहित अब इस दुनिया में नहीं रहा. उसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा फिर से 7वें आसमान पर है. ग्रामीण चाह रहे हैं कि वो इस पूरे मामले में जो भी दोषी हैं, उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाए. हालांकि, अब इस मामले में SP कांगड़ा ने गग्गल पुलिस स्टेशन के तमाम कर्मचारी अधिकारियों को लाइन हाज़िर कर दिया है.
मामले की तहकीकात के लिये एएसपी आरपी जसवाल को नियुक्त किया है. वहीं, पुलिस कर्मियों में रविन्द्रर कुमार, नसीब चन्द, विजय कुमार, उत्तम चन्द और संजीव कुमार को पुलिस लाइन धर्मशाला में लाइन हाजिर कर दिया गया है.
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...