हि,प्र की सीमा से सटे पंजाब राज्य के गांव मोड़ा में छिंज मेले का आयोजन

--Advertisement--

Image

लखदाता पीर के नाम की कराई जाती है छिंज, फाइनल मुकाबले में बराबरी पर रहे दोनों पहलवान, ₹13000 रखी गई थी माली

मोडा, सुभाष चंदेल

 

गत रविवार को ग्राम पंचायत मोडा में कुश्ती मेले का आयोजन किया गया । जिसमें पंजाब हरियाणा हिमाचल जम्मू कश्मीर के नामी पहलवानों ने कुश्ती करके अपना पूरा दमखम दिखाया।

 

बताते चले कि कुश्ती मेला चिरकाल से चला आ रहा है। पिछले वर्ष कोरोना की वजह से यह कुश्ती मेला नहीं हो पाया था। अबकी बार यह कुश्ती मेला होने से लोगों और कुश्ती प्रेमियों में भारी उत्साह दिखाई दिया।

 

इस इस मौके पर छिंज कमेटी मोड़ा के सभी सदस्य देशराज, वी डी सी मेंबर बलवीर चौधरी, सीताराम, लंबरदार सुच्चा सिंह, मास्टर राजकुमार, किशन चौधरी, कोच रोशन लाल, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

 

इन सभी ने कुश्ती मेला करवाने में अपना पूरा सहयोग दिया। बीडीसी मेंबर देशराज और प्रमुख समाज सेवक पवन कुमार ने कहा है कि मेले हमारी संस्कृति की धरोहर है।

 

उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा है कि युवा वर्ग नशे से दूर रहें और समाज सेवा और खेलों में बढ़-चढ़कर भाग ले क्योंकि हमारा युवा ही देश का भविष्य है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...