हिन्दू महासभा ने 14 प्रदेश अध्यक्षों की सूची की जारी, शेष प्रदेशों में बदलेंगे अध्यक्ष

--Advertisement--

Image

हिमाचल में नरेश ठाकुर बने 3 साल के लिए दोबारा अध्यक्ष और रजनीश ठाकुर 3 साल के लिए कार्यकारी अध्यक्ष

शिमला – नितिश पठानियां

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने प्रदेश अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है । राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य विजय प्रकाश मानव ने सभी प्रदेश अध्यक्षों के नाम उनके तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए घोषित किए ।

वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह वर्मा लच्छू भैया ने कहा कि सभी प्रदेश अध्यक्षों को प्रदेश अधिवेशन आयोजित करने का निर्देश जारी किया जा रहा है । प्रदेश अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्षों को उनका नियुक्ति पत्र केंद्रीय पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किया जाएगा ।

नरेश ठाकुर

हिन्दू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष निम्न हैं ।
1) हरियाणा श्री आर के शर्मा
2) दिल्ली श्री विजेंद्र सिंह राजू पार्चा
3) मध्य प्रदेश श्री अंकित भटनागर
4) पंजाब श्री सुमित्र राय
5) हिमाचल प्रदेश श्री नरेश सिंह ठाकुर
6) जम्मू कश्मीर अमित शर्मा
7) ओडिसा श्रीमती गीता छयानी
8) पश्चिम बंगाल श्री तिमिर बरन दास
9) छत्तीसगढ़ बाबा प्रकाश नारायण शुक्ल
10) त्रिपुरा श्री प्रशांत चक्रवर्ती
11) राजस्थान पंडित कांति लाल जोशी
12) गुजरात श्री मितेश पटेल
13) झारखंड श्री अनिल पांडे
14) महाराष्ट्र श्री नितिन व्यास

रजनीश ठाकुर

राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर नीरन गौतम ने बताया कि उपरोक्त 14 प्रदेशाध्यक्ष को तीन वर्ष के लिए नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा । शेष प्रदेश में हिन्दू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष की निष्क्रियता को देखते हुए उन्हें बदला जाएगा । उनके स्थान पर नये प्रदेशाध्यक्षो की नियुक्ति की जाएगी ।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा और हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वेता रस्तोगी ने कहा कि वो रिक्त प्रदेशों में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति और संगठनात्मक प्रदेश कार्यकारिणी में विस्तार में अपना पूर्ण योगदान देंगे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...