हिंदू संगठनों ने भरी हुंकार, चंबा में हुए मनोहर मर्डर केस में की फास्‍ट ट्रैक कोर्ट से सुनवाई की मांग

--Advertisement--

हमीरपुर – व्यूरो रिपोर्ट

हमीरपुर जिला मुख्यालय पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर चंबा में हुए मनोहर हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 90 दिन के भीतर उनकी फांसी की मांग की है।

हमीरपुर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भोटा चौक से लेकर गांधी चौक तक विशाल रैली का आयोजन किया और गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया।

मुख्‍यालय से ज्ञापन भेजे

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री पंकज भारतीय ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे शांतिप्रिय प्रदेश में मनोहर हत्याकांड के खिलाफ आज हिंदू संगठनों ने राज्यपाल को सभी जिला मुख्यालय से ज्ञापन भेजें। उन्होंने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ फास्‍ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से प्रतिदिन सुनवाई करते हुए उन्हें 90 दिन के भीतर फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों का भी पंजीकरण सुनिश्चित होना चाहिए जिसके लिए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन को सख्त कार्रवाई अमल में लानी चाहिए।

हिंसक घटनाओं के विरुद्ध अपना रोष व्यक्त किया

हिंदू संगठनों ने राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में प्रदेश में बढ़ रहे हिंसक घटनाओं के विरुद्ध अपना रोष व्यक्त किया। ज्ञापन में चंबा हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से प्रतिदिन सुनवाई हो और इन्हे जल्द फांसी की सजा देने सहित सभी आरोपियों की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी(NIA) के माध्यम से हो इसकी मांग की गई । संगठन का मानना है कि आरोपियों का संबंध आतंकवादी संगठनों से होने का शक है इसकी जांच होनी चाहिए।

ऐसी घटना दोबारा न हो

वहीं उन्होंने प्रदेश में बाहरी राज्यों से आ रहे प्रवासियों के पंजीकरण की व्यवस्था को सुनिश्चित करने पर भी जोर देने को कहा गया हिमाचल प्रदेश में मनोहर हत्याकांड ऐसी घटना दोबारा ना हो।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह संघचालक किशोर शर्मा, विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष नरेश कपिल, हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, बजरंग दल के जिला संयोजक आशीष शर्मा, विभाग गौ रक्षा संयोजक अनिल हिंदू, बजरंग दल नगर संयोजक विशाल शर्मा, संजीव जैन, संदीप अग्निहोत्री, विजय शर्मा, कमलेश मिश्रा, चिरंजी लाल सहित सैकंडो कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...