हिंदी दिवस के अवसर पर शरण कॉलेज में हुआ कविता -पाठ और भाषण प्रतियोगिता

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी ( काँगड़ा ) में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य रूप से हिंदी-लेखन प्रतियोगिता ,सूचनापट्ट सजावट ,काव्य -पाठ और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई । जिसमें डीएलएड प्रथम वर्ष तथा तृतीय समेस्टर से चारों सदनों की छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया ।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर की गई ।ततपश्चात छात्राओं ने अपनी मधुर ध्वनि में हिंदी वन्दना प्रस्तुत की । काव्य -पाठ प्रतियोगिता में शीतल,रजनी,अंकिता ,निकिता, शिवानी कपूर ,ईशु ठाकुर,वैशाली ,मीना और आँचल ने भाग लिया । जिसमें बीएड तृतीय वर्ष की शिवानी कपूर ने प्रथम , बीएड तृतीय वर्ष की ईशु ठाकुर ने द्वितीय तथा डीएलएड की शीतल ने तृतीय स्थान हासिल किया ।

भाषण-प्रतियोगिता में समीक्षा, नैंसी, अंकिता, दीक्षा चम्बयाल, आँचल , शिवानी, वैशाली और शिल्पा ने अपनी भागीदारी दी । जिसमें बीएड तृतीय वर्ष की आँचल ने प्रथम,बीएड तृतीय वर्ष की शिवानी ने द्वितीय और डीएलएड की समीक्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया। सूचनापट्ट सजावट में इरावती सदन प्रथम ,चन्दरभागा सदन द्वितीय तथा यमुना सदन तृतीय स्थान पर रहा ।

अंत में कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ सुमन शर्मा ने सभी छात्राओं की भूरि-भूरि प्रंशसा की तथा कहा कि हिंदी हमारी भाषा ही नहीं हमारी पहचान भी है इसलिए हमें हिंदी बोलने में गर्व महसूस करना चाहिए । अगर हम सब मिलकर हिंदी का पग-पग पर सम्मान करेंगें तभी लुप्त होती राष्ट्रभाषा की छवि को निखार पाएंगे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...