
हारचक्कियां/शाहपुर – अमित शर्मा
हारचक्कियां में लियो क्लब के सौजन्य के दो दिवसीय अंतर राज्यीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।जिसमे पंचायत प्रधान तिलक राज व रिंकू वर्मा ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की।
कल्ब के सदस्यों ने हार पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।वहीं मुख्यतिथि ने रिबन काटकर मैच की शुरुआत की। आज अंडर 14 की 14 टीमें पहुंची थी। जिसमें पहला मैच पगरोत्रा टीम नड़ोली व नाणा हार के बीच हुआ जिसमें पगरोत्रा टीम नडोली विजेता रही।
अंडर 14 के पहले राउंड के मैच हुए। तथा अंडर 19 के 3 मैच हुए। अंडर 19 में थुलेल ओर लिटिल फ्लाबर स्कुल दुराना के मैच हुआ जिसमें लिटिल फ्लाबर स्कुल दुराना विजेता रही। वहीं ज्वाली स्कूल व हारचक्कियां सरकारी स्कूल में मैच हुआ जिसमें हारचक्कियां स्कूल की टीम विजेता रही।
ये रहे उपस्थित
मुख्यतिथि रिंकू वर्मा ने कल्ब के के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए 5100 की सहायता राशि दी। इस मौके पर लियो क्लब के प्रधान केवल धीमान,मानव भारती स्कुल के चैयरमैन सुरेश्वर परमार,एसआरएम स्कूल के चैयरमैन संजय कुमार सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
