हारचकिया – अमित शर्मा
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हारचक्कियां , जिला कांगड़ा में शनिवार 29 अप्रैल,2023 को आपदा प्रबंधन को लेकर मॉकड्रिल की गई। इस दौरान छात्रों को भूकंप आने पर आपदा से निपटने के बारे में बताया गया।
इस दौरान छात्रों को 4 अप्रैल, 1905 को जिला कांगड़ा में आए विनाशकारी भूकंप के बारे में भी जानकारी दी गई। इसमें 20 हजार लोगों की मौत हुई थी।
भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील हिमाचल में वर्ष 2022 में हल्के और मध्यम झटके लग चुके हैं। ऐसे में भूकंप को हल्के में लेने की लापरवाही जीवन को संकट में डाल सकती है।
इस अवसर पर स्कूल में आपदा प्रबंधन पर मॉकड्रिल की गई। इसमें लगभग 200 छात्र-छात्राओं नें भाग लिया ।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक प्रवक्ता भूगोल विकास अवस्थी, आपदा प्रबंधन समिति की प्रभारी स्वर्णा देवी सहित पाठशाला के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

