हादसे का शिकार हुई कार, गाय को बचाने में गई युवक की जान

--Advertisement--

Image

पांवटा  साहिब, 17 नवंबर – नरेश कुमार राधे

उपमंडल में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में शिलाई के युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक युवक स्विफ्ट कार (HP85-5656) में सवार होकर पांवटा साहिब की तरफ जा रहा था। इस दौरान भूपपुर के समीप गाड़ी के आगे अचानक एक गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में चालक ने गाड़ी को बाहर की तरफ मोड़ दिया। गाड़ी रोड के बाहर की तरफ खड़ी हाइड्रा मशीन के टायर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी घूमकर उलटी दिशा में आ गई।

हादसे में गाड़ी के चालक को खासी चोटे आई। चालक हादसे के बाद गाड़ी की खिड़की से बाहर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे आ रही एक अन्य कार में सवार व्यक्ति ने  घायल चालक को अपनी गाड़ी में डाला और उपचार के लिए पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया।

यहां से युवक को उपचार के लिए देहरादून ले जाया जा रहा था, लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान कमल निवासी भटनोल शिलाई के रूप में हुई है। पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...