
कांगड़ा- राजीव जसबाल
पुलिस थाना क्षेत्र गगरेट के तहत दौलतपुर कस्बे के बस अड्डे पर अल सुबह एचआरटीसी की बस और निजी बस की आमने सामने से टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि उस समय बस में सवारी कोई नहीं थी और दूसरी बस भी बस अड्डे पर खड़ी थी और उसमें भी सवारी नहीं थी। इस दुर्घटना में किसी भी सवारी को चोट नही आई है।
जानकारी के अनुसार निजी बस पहले से ही बस अड्डे में खड़ी थी और एचआरटीसी की ये बस दीपावली पर विशेष रूट पर आई हुई थी और अपने रूट से सवारियां खाली कर बस अड्डे पर खड़ी हुई थी। बस अड्डे में हल्की सी ढलान होने के कारण मौके पर बस की ब्रेक ने काम नहीं किया और एचआरटीसी की बस सामने खड़ी चौधरी बस से टकरा गई।
एचआरटीसी की बस में प्रेशर ब्रेक थी और इस ब्रेक में तकनीकी खामी आने के कारण इसकी ब्रेक ने मौके पर काम नहीं किया। इस वजह से एचआरटीसी बस सामने वाली बस से टकरा गई। दोनों बसों के सामने के शीशे टूट गए हैं। इसके अलावा और ज्यादा कोई नुकसान नहीं हुआ है।
दीपावली के मौके पर एचआरटीसी की ओर से विशेष रूट जारी किए गए हैं, ताकि लोग त्यौहार के मौके पर अपने अपने घर पहुंच सकें। इस मामले में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया और पुलिस में मामला दर्ज नही हुआ है।
