हादसा; अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र के पुन्नरधार-नौहराधार सड़क मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में का सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचना सुरेश कुमार (56) पुत्र चेत सिींह निवासी नौहराधार उलाना के तौर पर हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्मट के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। हादसे के समय कार में एक ही व्यक्ति मौजूद था।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय ऑल्टो कार नंबर HP79-1755 उलाना से नौहराधार की तरफ जा रही थी। इसी बीच उलाना से 300 मीटर आगे शिटोरी नामक स्थान पर कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायल को खाई से निकालकर इलाज के लिए नौहराधार अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ अस्पताल रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...