हाथी दांत की तस्करी में सोलन का युवक नोएडा में गिरफ्तार

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

यूपी एसटीएफ और बिसरख पुलिस ने हाथी दांत की तस्करी में इंटरस्टेट स्मगलर गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से एक सोलन का युवक है, जो यहां पर टैक्सी चलाता था। पुलिस ने इन दोनों के कब्जे से 1800 ग्राम हाथी दांत बरामद किया है तथा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही होंडा सिटी कार को भी जब्त किया है।

आरोपियों द्वारा हाथी दांत के लिए एक करोड़ 40 लाख रुपए की मांग की जा रही थी। पुलिस को इस मामले में शिमला के पूरन की भी तलाश है। पुलिस का कहना है कि गैंग के अन्य सदस्यों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वैस्ट के चिपियाना गांव के पास उपवन कालोनी में हाथी दांत को बेचने 2 तस्कर आए थे। इसकी सूचना मुखबिर से पुलिस को मिली। उसके बाद एसटीएफ और बिसरख पुलिस ने होंडा सिटी कार में सवार दोनों तस्करों को दबोच लिया।

फिर इसकी सूचना वन्य अधिकारी को दी गई। एसटीएफ को वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो नॉर्दर्न रीजन भारत सरकार से हाथी दांत की तस्करी करने वाले गिरोह के बारे में सूचना मिली थी। इसके आधार पर एसटीएफ की टीम आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही थी।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्त में आए तस्कर रजत पवार ने पूछताछ में बताया कि वह हिमाचल के सोलन में टैक्सी चलाने का काम करता है। वहां पर उसकी मुलाकात दूसरे टैक्सी चालक अरविंद से हुई। अरविंद ने उसकी मुलाकात शिमला में रहने वाले पूरन से करवाई।

रजत के अनुसार अरविंद ने हम दोनों को यह हाथी दांत दिल्ली-एनसीआर में बेचने के लिए दिया था। अरविंद ने इस काम में अपने पुराने साथी अंकुर को भी जोड़ लिया था। उसके बाद मैं और अंकुर हाथी के दांत को दिल्ली-एनसीआर में बेचने का प्रयास कर रहे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...