हाड़ा चौक का नाम सुजान सिंह पठानिया चौक रखने की उठी मांग

--Advertisement--

Image

फतेहपुर, अनिल शर्मा

उपमंडल फतेहपुर की राजपूत सर्वहित कल्याण सभा ने हाड़ा चौक का नाम बदलकर सुजान सिंह पठानिया चौक रखने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से निवेदन किया है। बीडीओ फतेहपुर को ज्ञापन देते हुए सभा के चेयरमैन राघव पठानिया ने बताया कि सुजान सिंह पठानिया एक महान शख्सियत थे। फतेहपुर की जनता के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने बताया कि फतेहपुर की जनता हमेशा उन्हें याद करती रहेगी। सभा के प्रधान नरेंद्र मनकोटिया ने बताया कि आज फतेहपुर की पहचान ही उनके कारण हुई है। अगर सुजान सिंह पठानिया न होते तो शायद आज फतेहपुर का कस्बा हिमाचल प्रदेश में अपनी पहचान न रखता।

उन्होंने बताया कि ऐसे में अगर हाड़ा चौक का नाम सुजान सिंह पठानिया के नाम पर रखा जाए तो यह मुख्यमंत्री द्वारा फतेहपुर की जनता को एक सम्मान होगा। इस मौके पर सभा के वरिष्ठ सदस्य ठाकुर बिशम्बर सिंह राणा, कोषाध्यक्ष ठाकुर जोगिंदर सिंह गुलेरिया, सभा के पूर्व प्रधान ठाकुर जगदेव सिंह पठानिया, सभा के वरिष्ठ सदस्य ठाकुर रघुबीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गांधी चौक के पास मिला 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, शरीर पर थे चोट के निशान

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना हमीरपुर के तहत गांधी चौक के...

सुक्खू सरकार का बड़ा दांव, दूध के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानें नई कीमतें

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...

सीएम सुक्खू ने किसानों और पशुपालकों को लेकर की बड़ी घोषणाएं, MSP बढ़ाने की घोषणा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी के लिए आज का...

डलहौजी में सड़क हादसा, खाई में गिरी गाड़ी; दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी डल्हौजी...