हाईकमान कहे, तो प्रदेशाध्यक्ष बनने को तैयार, ओक ओवर में मुख्यमंत्री से मिले विधानसभा उपाध्यक्ष

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ बुधवार का ओक ओवर में विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार ने मुलाकात की।

सूत्रों के अनुसार हालांकि किसी अन्य मुद्दे पर चर्चा को लेकर विनय कुमार यहां गए थे, लेकिन यहां दोनों नेताओं के बीच में सियासी चर्चा भी हुई है। क्योंकि विनय कुमार दिल्ली गए हुए थे और वहां उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से बैठक की थी।

उस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चा हुई थी और उसकी तफसील यहां विनय कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को दी। विनय कुमार ने बताया कि दिल्ली में क्या कुछ हुआ है और उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से क्या कहा।

सूत्रों की मानें तो यहां कुछ देर तक सियासी चर्चा हुई है, जिसके बाद विनय कुमार ने मीडिया के सवालों का भी जवाब दिया।

विनय कुमार ने कहा कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। हाइकमान उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगा वह उसे निभाएंगे। हाइकमान कहेगा तो वह पार्टी अध्यक्ष पद संभालने को भी तैयार हैं।

बता दें कि विनय कुमार भी कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं। उनके नाम पर भी हाइकमान चर्चा कर रहा है। माना जा रहा है कि यदि विनय कुमार पर दांव खेला जाता है, तो कांग्रेस के सभी गुटों में सामंजस्य बन जाएगा।

हाइकमान इस वक्त ऐसे ही नेता की तलाश कर रहा है, जिसे लेकर किसी को कोई आपत्ति न हो। विनय कुमार के सभी नेताओं के साथ बेहतर रिश्ते हैं, लेकिन अभी भी कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर संशय कायम है।

कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन को लेकर फिलहाल अभी मामला ठंडा पड़ गया है। सूत्रों की मानें तो 15 जुलाई से पहले यह सुलझने वाला नहीं है।

15 जुलाई को शिमला में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी व मल्लिकार्जुन खडग़े ने आना है। यहां पर स्व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाना है।

ऐसे में माना जा रहा है कि अभी हाइकमान कांग्रेस कार्यकारिणी का ऐलान नहीं करेगा। सीएम के यह कहने के बाद सियासी गलियारों में हलचल है। प्रतिभा सिंह के साथ सीएम सुक्खू पूरे तालमेल के साथ चल रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेड क्रॉस शिविर में 69 लोगों ने किया रक्तदान

मंडी, 16 अक्तूबर - हिमखबर डेस्क  ंरेड क्रॉस सोसाइटी मंडी...

आपात परिस्थितियों में सीपीआर से बचाई जा सकती है किसी की जान

भोरंज के मिनी सचिवालय में सीपीआर पर आयोजित किया...

आंगनबाड़ी सहायिकाओं के साक्षात्कार 28 से 30 अक्तूबर को रैत में होंगे आयोजित

शाहपुर, कांगडा व धर्मशाला उपमंडल की कुछ पंचायतों के...