हवा में खाने का लुत्फ! मनाली में खुला हिमाचल का पहला फ्लाई डायनिंग रेस्टोरेंट, जानें, खूबियां

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्‍थल मनाली में आने वाले पर्यटकों के लिए खुशी की खबर है। पर्यटक अब फ्लाई डायनिंग का लुत्‍फ ले सकेंगे। मनाली में पहला फ्लाई डायनिंग रेस्‍टोरेंट बनाया गया है।

शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने इसका शुभारंभ किया। उन्‍होंने कहा मनाली में फ्लाई डायनिंग रेस्टोरेंट बनना पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। मंत्री ने ऊंचाई पर बने देश के पहले फ्लाई डायनिंग का विधिवत शुभारंभ करने के बाद कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के पर्यटन में एक नया अध्याय जुड़ गया है।

मनाली में फ्लाई डायनिंग रेस्‍टोरेंट के उद्घाटन मौके पर बतौर मुख्‍य अतिथि पहुंचे स्‍थानीय विधायक एवं हिमाचल सरकार के शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर का स्‍वागत करते संचालक।

मंत्री ने कहा कि इस 170 फीट ऊंचे फ्लाई डायनिंग रेस्टोरेंट में बैठकर पर्यटक न केवल कुल्लू के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे, बल्कि रानीसुई, इंद्रकिला, हामटा व रोहतांग की पहाडिय़ों को भी निहार सकेंगे। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह फ्लाई डायनिंग गोवा व नोएडा के बाद हिमाचल में देश का तीसरा फ्लाई डायनिंग बना है।

मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने को हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही रोहतांग दर्रे में ब्यास ऋषि की प्रतिमा बनेगी जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होगी। पर्यटन स्थल गुलाबा को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया है। मनाली गांव में बना नेचर पार्क भी आज पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है।

मनाली के विधायक एवं शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने भी फ्लाई डायनिंग रेस्‍टोरेंट की राइड की।
पर्यटन कारोबारी दमन कपूर ने बताया उन्होंने मनाली में कुछ नया करने की सोची और 2250 मीटर की ऊंचाई पर लगभग नौ करोड़ की लागत से देश का पहला फ्लाई डायनिंग रेस्टोरेंट तैयार किया।
उन्होंने कहा 24 लोग एक साथ इस फ्लाई डायनिंग रेस्टोरेंट में बैठकर 170 फीट की ऊंचाई में 3999 रुपये प्रति व्यक्ति लंच या डिनर का आनंद ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह पूर्ण रूप से सुरक्षित है और फ्लाई डायनिंग की एक राइड का 50 करोड़ का बीमा कवर भी है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...