ब्रेक फेल होने से पैरापिट से टकराकर बीच सड़क पर पलटी गाड़ी, चालक की मौत

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

नेशनल हाई-वे-205 चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट से करीब चार किलोमीटर दूर धारकांशी स्थान पर साहिनबाग दिल्ली से मनाली जा रहे एक पिकअप वाहन की ब्रेक फेल हो गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकराकर पलट गई।

हादसे में पिकअप चालक की नालागढ़ अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों को इलाज के लिए एफआरयू नालागढ़ भर्ती किया गया है।

पिकअप में कुल छह लोग सवार थे। चालक के साथ बैठे दो लोग घायल हुए हैं, जबकि पीछे बैठे तीन सवार सुरक्षित हैं। सभी घायलों को सीएचसी स्वारघाट की 108 एम्बुलेंस में एफआरयु नालागढ़ में ले जाया गया। लोग कारपेंटर का काम करते हैं और मनाली में ठेकेदार के पास लकड़ी का काम करने जा रहे थे।

पिकअप वाहन में प्लाई बोर्ड व अन्य सामान भी भरा हुआ था। मृतक पिकअप चालक की पहचान मोमहीन (29) पुत्र कलवा चितवाना मेरठ उतर प्रदेश के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान रासीद (25) पुत्र अनवर व इरसाद अहमद (29) पुत्र तामीर हुसैन सभी निवासी चितवाना मेरठ उतर प्रदेश के रूप में हुई है।

हादसे के बाद हाई-वे पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने मौके पर पहुंचकर आगामी करवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...