हरोली में अवैध नशामुक्ति केंद्र पर पुलिस का छापा, 14 लोग किए रैस्क्यू

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा 

विधानसभा हरोली के तहत गांव में अवैध रूप से चलाए जा रहे नशामुक्ति केंद्र पर पुलिस द्वारा रेड की गई, जिसमें 14 लोग रैस्क्यू किए गए।

जानकारी के अनुसार जिला पुलिस प्रमुख राकेश सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में टीम को क्षेत्र में चलाए जा रहे नशामुक्ति केंद्र पर भेजा जहां मौके पर केंद्र का संचालन कर रहा प्रबंधक पुलिस टीम को नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार यह नशामुक्ति केंद्र पहले भी सुर्खियों में रह चुका है। यहां से पहले भी कई लोग रैस्क्यू किए जा चुके हैं। इस नशामुक्ति केंद्र को चलाने के लिए कोई परमिशन या परमिट है या नहीं इसकी पुलिस टीम जांच कर रिकाॅर्ड खंगाल रही है।

एसपी ऊना राकेश सिंह के बोल 

एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र के तहत चल रहे नशामुक्ति केंद्र पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई है। जहां से 14 लोग रैस्क्यू किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि फिलहाल उस केंद्र के संचालन के संबंध में उनके विभाग के पास कोई परमिशन वाला रिकाॅर्ड नहीं है।

एएसपी सुरेंद्र शर्मा टीम का नेतृत्व कर रहे हैं और मौके पर केंद्र से संबंधित दस्तावेजों का रिकाॅर्ड देख रहे हैं और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...