
देहरा – शिव गुलेरिया
हरिपुर पुलिस ने अमलेहड खैरियां में 22 वर्षीय युवक से पकड़ा 14.27 ग्राम चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की है।
डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल पवन सिंह के नेतृत्व में अमलेहड खैरिया के पास पुलिस दल नियमित गश्त कर रहा था, इसी दौरान अमलेहड खैरिया समीप युवक पर शक हुआ।
शक के आधार पर युवक की तलाशी ली गई। युवक से 14.27 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान राहुल बाबा निवासी मोहल्ला गुरु नानक अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है।
इस पर थाना हरिपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है।
