हरिपुर बनखंडी दोसडका मार्ग पर पैराफिट तोड़कर पुलिया के नीचे पलट कर गिरी कार

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – निशा ठाकुर

मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात एक निजी कार जो कीपी सड़क किनारे बने पैराफिट को तोड़कर पुलिया के नीचे पलट गई। जब इस घटना के बारे में सुबह रहागीरो और स्थानीय लोगों को पता चला तो इलाके में अफरा तफरी मच गई।

उसके बाद पता चला कि कार चालक देर रात बनखंडी मार्ग से गूलेर बिलासपुर की तरफ अपने घर की ओर जा रहा था और अचानक गाड़ी के आगे जंगली जानवर आ गया। जिससे बीच बचाव करते गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पुलिया के नीचे जाकर पलट गई।

गनीमत यह रही की गाड़ी के एयर बैग खुलने से चालक की जान बच गई और गाड़ी में दूसरा कोई भी साथ नहीं बैठा था। हालांकि गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है और कार चालक फिलहाल ठीक है और जानकारी के अनुसार अपने घर पर ही आराम कर रहा है।

साथ ही इस घटना के बारे में पुलिस थाना हरिपुर के प्रभारी मनजीत मनकोटिया से बात हुई तो उन्होंने कहा कि उनके पास कोई भी शिकायत अभी तक दर्ज नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...