
ज्वाली – शिबू ठाकुर
ज्वाली उपमण्डल के अंतर्गत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरसर में आज सात दिवसीय राष्ट्रीय स्वयं सेवा,एन एस एस के विशेष शिविर का समापन हुआ । इस शिविर के समापन कार्यक्रम में पाठशाला के प्रधानाचार्य श्री कमल किशोर भारती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । कार्यक्रम के समन्वयक कमल चौधरी ने भारती ने मुख्य अतिथि कमल किशोर भारती जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस में एन एस एस कैडेट्स अवंतिका एंड पार्टी ने स्वयं सेवा गीत गाकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया । अंजली और पार्टी ने पहाड़ी नाटी प्रस्तुत की । अवंतिका चौधरी ने सुंदर गाना गाकर श्रोताओं की वाह वाही लूटी ।
शामली ने भाषण के माध्यम से एन एस एस के महत्व को बताया। मंच की संचालिका एन एस एस कैडेट आकांक्षा चौधरी और तनवी संब्याल ने बहुत निपुणता से कार्यक्रम का संचालन किया।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने छात्रों को नशे से बचने और अनुशासन के महत्व के बारे में बताया और आये अतिथियों का धन्यवाद किया । साथ में उत्कृष्ट एन एस एस कैडेट्स को पुरस्कृत भी किया ।
कार्यक्रम के संयोजक कमल चौधरी और पूजा देवी ने शिविर में उपस्थित सभी अध्यापकों को एन एस एस कैप पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कमल किशोर भारती ने बताया कि यह शिविर 16 तारीख से 22 तारीख तक चला । पाठशाला में छात्रों के रहने और खाने पीने की उचित व्यवस्था की गई थी । सभी प्रतिभागियों ने बड़े अनुशासन से कैम्प में अपना योगदान दिया ।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पाठशाला के अध्यापकों राकेश चौधरी, सुधीर गुलेरिया,अरुण पगडोतरा, अजय धीमान,सुरेश कौंडल, कमल कुमार , सुरेंद्र सिंह , पूजा, जतिंदर मोहन ,विजय मनकोटिया, अंजली गुलेरिया, मोनिका, विजय शास्त्री , राकेश मेहरा , शालू आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ।
