हमीरपुर में 6 ने मांगी कांग्रेस की टिकट, पूर्व विधायक सहित ये है टिकट के चाह्वानं

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 30 अगस्त

2022 के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस का नि:शुल्क आवेदन करने का एक्सपेरिमेंट पार्टी के लिए ही सिरदर्दी बन सकता है। नि:शुल्क आवेदन से पार्टी के पास टिकट के चाह्वानं की लिस्ट भी लंबी होने वाली है।

हमीरपुर में पार्टी की इस घोषणा के तीन दिन के भीतर ही छह कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों ने टिकट के लिए आवेदन कर लिया है। टिकट के लिए आवेदन करने वालों में विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर और भोरंज शामिल हैं।

हमीरपुर हलके की बात करें तो यहां से सबसे पहले कांग्रेस की पूर्व विधायक अनिता वर्मा ने जिला कांग्रेस कमेटी के पास टिकट के लिए आवेदन किया था। उनके बाद इस सूची में अब पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया के अलावा हमीरपुर सिटी के जिला अध्यक्ष देवीदास शाहजहां और कांग्रेस के ओबीसी विंग के महासचिव मोहित चौधरी शामिल हैं।

भोरंज विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां से अजय कुमार और जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह ने कांग्रेस से टिकट के लिए आवेदन किया है।

उधर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र जार ने बताया कि टिकट के चाह्वानं जिला कांग्रेस कमेटी के पास भी आवेदन कर सकते हैं अभी तक जिला से छह लोगों ने उनके पास टिकट के लिए आवेदन किया है। सभी टिकट अभ्यर्थियों की लिस्ट हाईकमान के पास जाएगी और उसके बाद ही फाइनल नाम घोषित होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...