हमीरपुर के सैनिक राकेश का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

लेह लद्दाख में तैनात भारतीय सैनिक राकेश कुमार की पार्थिव देह बुधवार सुबह हमीरपुर के झंझयानी स्थित उनके पैतृक घर पहुंची। परिवार के सदस्यों ने सारी रस्में निभाने, अंतिम दर्शन करने और श्रद्धांजलि देने के बाद पैतृक शमशानघाट में सैनिक सम्मान के साथ पार्थिह देह का अंतिम संस्कार किया गया।

इस मौके पर एसडीएम बड़सर शशि शर्मा और पुलिस के जवान विशेष तौर पर उपस्थित रहे। झंझयानी पंचायत के जवान राकेश कुमार (38) लेह लद्दाख में तैनात थे। वह भारतीय सेना की पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे।

रविवार के दिन बीमारी के चलते उनका आकस्मिक निधन हो गया। सैनिक राकेश कुमार एक माह पहले ही छुट्टी काटने के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। लेकिन रविवार को उपचार के दौरान उनका आर्मी अस्पताल में निधन हो गया।

परिजन पिछले तीन दिनों से उनकी पार्थिव देह का इंतजार कर रहे थे। लेकिन खराब मौसम की वजह से मंगलवार शाम तक उनकी पार्थिव देह घर नहीं पहुंची।

सैनिक राकेश का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार।

बुधवार सुबह जैसे ही उनकी पार्थिव देह घर पहुंची तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। घर पर अंतिम दर्शनों और रस्में निभाने के बाद मृतक का पैतृक श्मशान घाट पर सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सेना और पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी दी।

बड़सर के एसडीएम शशि पाल शर्मा ने बताया कि राकेश कुमार जोकि पंजाब रेजीमेंट में तैनात थे, बुधवार सुबह तड़के उनकी पार्थिव देह पैतृक घर पहुंची।

क्षेत्र के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने सैनिक राकेश कुमार के निधन पर शोक प्रकट किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...