हजारों रुपए देखकर नीरज व तनु का नहीं डोला ईमान, मालिक की तलाश

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

महंगाई व बेरोजगारी के इस दौर में अगर सड़क पर किसी को कोई वस्तु या पैसे मिल जाए तो ज्यादातर लोगों का ईमान डोल जाता है। लेकिन आज के दौर में भी ऐसे अनेकों उदाहरण है जो अपनी ईमानदारी के पक्के हैं।

ऐसे ही ईमानदारी की एक मिसाल पेश की है मंडी जिला के बग्गी के रहने वाले दो युवकों ने। बग्गी के रहने वाले इन युवकों को चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर नेरचौक के समीप डडौर चौक के सामने हजारों रुपए मिले हैं।

डडौर चौक पर चंदेल बीज भंडार के सामने यह पैसे गिरे हुए थे। हजारों रुपए को सड़क पर गिरा देख कर दोनों युवकों का ईमान नहीं डोला। अपना हक न जताते हुए दोनों युवकों ने इन रुपयों को असली मालिक के पास पहुंचाने का मन बनाया है।

युवकों के नाम नीरज और तनु है, दोनों युवक वीरवार शाम 6 बजे डडौर चौक से गुजर रहे थे। युवकों को चंदेल बीज भंडार के सामने यह यह धनराशि मिली है।

दोनों युवकों ने मीडिया के माध्यम से अपील की है कि जिस व्यक्ति की यह राशि है वह पहचान बताकर उनसे यह राशि प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति की यह धनराशि है वह 70184-07566 नीरज व 80917-88892 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...