सड़क सुविधा से वंचित ग्रामीण, बीमार, गर्भवती महिलाओं को पालकी से सड़क तक पहुंचाया जाता

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

कुहमझवाड़ पंचायत के भगौट गांव की पालंगरी पन्गेल आज भी सड़क सुविधा से वंचित है इसकी वजह से आज भी ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वँहा के ग्रामीण राज कुमार,बेली राम,प्रकाश चंद,सरवन कुमार,दलबीर सिंह व अन्य लोगों ने बताया कि सड़क सुविधा न होने की वजह से आज भी बीमार लोगों व गर्भवती महिलाओं को सड़क तक पहुंचाने के लिए पालकी का इस्तेमाल करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मामले के लिए उन्होंने जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन को कई बार अवगत करवाया पर न तो सरकार और न ही प्रशासन के कानों में जूं रेंगी,ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उनको सड़क सुविधा दी जाए अन्यथा कोरोना काल समाप्त होने के तुरंत बाद पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यालय का घेराव करने से भी पीछे नही हटेंगे।

ग्रामीणों ने कहा कि इस आंदोलन की जिमेवारी प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन की होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CM सुक्खू ने मनाया 62वां जन्मदिन, काटा 62 किलो का केक; ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

हिमाचल की महिलाओं को ₹1500 के लिए करना होगा यह काम, नए नियम हुए लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार की इन्दिरा गांधी प्यारी बहना...

हिमाचल में 52 लीटर दूध देने वाली ‘गाय’ और डेढ़ क्विंटल वजनी ‘बकरा’

हिमखबर डेस्क  राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेले में इस बार...

ट्रक पर तिरपाल डालते समय करंट की चपेट में आया शख्स, मौके पर मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन के...