स्वास्थ्य विभाग का कारनामा, मृतक को लगा दिया मास एजुकेशन एंड इनफार्मेशन ऑफिसर

--Advertisement--

Image

3 माह पहले हो चुकी है हेल्थ एजुकेटर शशि पाल की मौत, विभाग ने जारी किए 15 दिन में जॉइनिंग के आदेश

 शिमला, 10 सितंबर

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग का एक हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ एजुकेटर के पद से पदोन्नत कर एक ऐसे व्यक्ति को मास एजुकेशन एंड इनफार्मेशन ऑफिसर लगा दिया जिसकी 3 माह पहले ही मौत हो चुकी है। यही नहीं मृतक जिला किन्नौर के रीजनल हॉस्पिटल रिकांगपिओ में 15 दिन के अंदर ज्वाइन करने के आदेश  भी जारी किए हैं।

बता दें कि डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में हेल्थ एजुकेटर शशिपाल की तीन माह पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही शशि पाल ठाकुर ने दम तोड़ दिया था। मृतक शशि पाल मेडिकल कॉलेज नाहन में काफी समय से हेल्थ एजुकेटर के पद पर कार्यरत थे। अचानक से हुई उनकी मौत से विभाग और परिजन आश्चर्यचकित थे।
दिवंगत शशिकांत हरेक कर्मचारी के दिल में अलग जगह रखते थे। मूलतः सोलन के कुनिहार के रहने वाले दिवंगत शशि पाल ठाकुर के निधन की खबर  सोशल मीडिया में आग की तरह फ़ैल गई थी। निधन पर सोशल मीडिया में शोक संवेदनाओं की बाढ़ सी आ गई थी। बावजूद किसके स्वास्थ्य विभाग ये कारनामा हर किसी को हैरान कर रहा है।

क्या कहते है अधिकारी
उधर, जब इस संदर्भ में डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. श्याम लाल कौशिक से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...