स्वास्थ्य विभाग आउटसोर्स कर्मियों ने सरकार से 15 अप्रैल को स्थाई नीति की घोषणा की उठाई मांग

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

प्रदेश ने जहां चुनावी वर्ष में विभिन्न कर्मचारी वर्ग के लिए घोषणाएं की है वहीं आउटसोर्स कर्मियों द्वारा स्थायी नीति की मांग भी उठाई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक आउटसोर्स कर्मियों का कहना है कि उनके लिए भी स्थाई नीति का निर्माण किया जाए। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों ने सरकार से स्थाई नीति बनाने की मांग उठाई है।

आज उन्होंने पत्रकारवार्ता में कोविड टेंडर को तीन माह बढाने के लिए सरकार का शुक्रिया करते समय सरकार से मांग की, कि उनके लिए भी स्थायी नीति का निर्माण किया जाए।

जिससे उनका शोषण ना हो और उन्हें सरकार द्वारा अन्य कर्मचारियो को दी जाने वाले लाभ भी उन्हें मिल सकें। बता दें तो उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें आशा है कि सरकार 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के अवसर पर उनके हित को ध्यान में रखते हुए घोषणा करेगी।

आउटसोर्स यूनियन अध्यक्षा अनिता शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में तैनात कर्मचारियो ने कोरोना काल के दौरान 24 घण्टे अपनी सेवाएँ दी है, और कई कर्मचारी संक्रमित भी हुए थे।

ऐसे में सरकार उनका ध्यान रखे और ऑउट सोर्स पर काम कर रहे कर्मियों के लिए नीति बना कर 15 अप्रैल को उसकी घोषणा करे।

उन्होंने 31 मार्च को समाप्त हो रहे टेंडर को तीन माह के लिए बढाने के लिए सरकार का धन्यवाद किया वहीं स्थाई नीति की मांग भी की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...