स्वास्थ्य कार्यकर्ता के साथ हुए अभद्र व्यवहार के बारे में उठाई जांच की मांग

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल 

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कांगड़ा के अध्यक्ष अजय खट्टा महासचिव मिलाप भंडारी ने उपमंडल नूरपुर के स्वास्थ्य उपकेंद्र छत्र में कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ता विजय लक्ष्मी और आशा, वार्ड पंच पर किये गए अभद्र व्यवहार की कड़ी निंदा की है।

उक्त नेताओ ने माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल ,जिलाधीश काँगड़ा से मांग की है। इस मामले की जांच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।

इस समय पूरा देश व प्रदेश विश्व व्यापी महामारी से जूझ रहा है और स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी व अधिकारी (कोरोना वारियर्स) दिन रात अपनी व अपने परिवार की परवाह न करते हुए लोगों कि सेवा में जुटे हुए है।

कोरोना महामारी के समय में स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा वर्कर्स लोगों के घर-घर जाकर उनका कुशल क्षेम पूछ रहे है और उन्हें दवाइयां उपलब्ध करवा रहे है, जिन मरीजो की स्तिथि ज्यादा खराब होती है।

उन्हें कोविड केअर सेंटर में शिफ्ट करवाने का काम स्वास्थ्य कार्यकर्ता बखूबी निभा रहे हैं और दूसरी तरफ ऐसे लोग स्वास्थ्य कर्मियों और आशा वर्कर्स पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं, जोकि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

संघ ऐसे लोगों की कड़ी निंदा करता है और सरकार से मांग है करता है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में लोगों को भी सबक मिल सके।

जिला काँगड़ा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय खट्टा ने कहा हमे पूर्ण विश्वास है वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कोविड महामारी के दौरान सेवा में कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (कोरोना योद्धाओं )की सुरक्षा जिलाधीश सुनिश्चित करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...