
नगरोटा, राजीव
हिमाचल प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर राजीव सैजल आज धर्मशाला से पालमपुर जाते समय में स्वास्थ्य खण्ड नगरोटा बगवां के अंतर्गत मलां में होम आइसोलेटेड करना पॉजिटिव मरीज से मिलने उनके घर पहुंचे और उनका हाल चाल जाना।
उन्होंने मरीज को मिल रही स्वास्थ्य सेवायों के बारे में विस्तृत जानकारी ली और विभाग को आदेश दिए कि मररेजों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग पूरी मुस्तैद है और सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रति कृतसंकल्प है ।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गुरदर्शन गुप्ता जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर विक्रम कटोच कार्यकारी उपमंडलाधिकारी श्री कुलताज सिंह डॉक्टर अनुराग शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
