
बिलासपुर- सुभाष चंदेल
स्वारघाट में मंगलवार सुबह चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर शिव मंदिर बनेर पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक पानीपत से बंदलाधार बिलासपुर पेबर ब्लॉक लेकर जा रहा था। गनीमत यह रही कि ट्रक पलटने के बाद सड़क पर ही रुक गया, अन्यथा गहरी खाई में लुढ़कने से कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
ट्रक चालक कपूरदीन निवासी गांव अलोह तहसील अंब जिला ऊना को मामूली रूप से चोटें आई हैं। हादसे में ट्रक चालक कपूरदीन के साथ इसका बेटा शमशेर मोहम्मद भी बैठा हुआ था, जिसे कोई भी चोट नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। घायल चालक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से स्वारघाट अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
