स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की पूर्णण्यतिथि पर शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार आज दिनांक 08/07/22 को सुबह 11:00 बजे शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की शाहपुर पंचायत के 39 मील सिविल हॉस्पिटल के पास सामुदायिक भवन में आधुनिक हिमाचल के निर्माता व प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे “हिमाचल -विकास पुरुष स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह” की प्रथम पुण्यतिथि स्थानीय कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्लॉक् अध्यक्ष सुरजीत राणा की अध्यक्षता में शाहपुर कांग्रेस के सभी अग्रणी सगठनों के पदाधिकारियों एव कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने सर्व – धर्म प्रार्थना व श्रद्धा सुमनों की श्रद्धांजलि अर्पित की ओर सिविल हॉस्पिटल शाहपुर में जा कर मरीजों को फल वितरत किये।

इस अबसर पर स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला.  पठानिया ने कहा कि वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून, 1934 को शिमला, हिमाचल प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम पिता राजा पदम सिंह और उनकी माता का नाम शांति देवी था। उनका विवाह प्रतिभा सिंह के साथ सम्पन्न हुआ और उनके बेटा और 4 बेटिया है।

स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की ने स्नातकोत्तर तक की शिक्षा प्राप्त की है। वीरभद्र सिंह 1962 में तीसरी लोकसभा के लिए चुने गए। इसके बाद पुन 1967 में पौथी लोकसभा के लिए चुने गए।एक बार फिर 1972 में पाँचवी लोकसभा के लिए चुने गए।।

1980 में सातवी लोकसभा के लिए चुने गए। 1976 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य बने। दिसम्बर 1976 से मार्च 1977 तक भारत सरकार में पर्यटन और नागरिक उड्डयन के उपमंत्री नियुक्त हुए।

1980 में प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष बने रहे।  1977-1979 शिमला ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से 20 दिसम्बर 2012 को राज्य विधान सभा के सदस्य चुने गए। सितम्बर, 1982 से अप्रैल 1983 तक भारत सरकार में उद्योग मंत्री बने।

अक्टूबर 1983 और 1985 में जुब्बल-कोटखाई विधानसभा निवाचन क्षेत्र से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए।1990, 1993, 1998, 2003 और 2007 में रोहडू निर्वाचन क्षेत्र से राज्य विधानसभा के लिए चुने 8 अप्रैल, 1983 से 5 मार्च 1990 तक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ओर दिसंबर 1993 से 23 मार्च, 1998 तक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री
वीरभद्र सिंह एक बार फिर 6 मार्च 2003 से 29 दिसंबर 2007 तक हिमाचल प्रदेश के मुख्य मंत्री रहे।

मार्च 1998 से मार्च 2003 तक राज्य विधान सभा में हिमाचल प्रदेश के विपक्ष के नेता 25 दिसम्बर, 2012 को हिमाचल प्रदेश के छठे मुख्य मंत्री बने। 2009 में वे मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से हिमाचल प्रदेश से निर्वाचित
मई 2009 से जनवरी 2011 तक वीरभद्र सिंह भारत सरकार में इस्पात मंत्री रहे।

उन्होंने 19 जनवरी 2011 से जून 2012 तक भारत सरकार में लघु और मझौले उद्यम मंत्री के
रूप से कार्य किया । 26 अगस्त 2012 से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने।
वीरभद्र सिंह आठ बार विधायक छः बार मुख्यमंत्री और पांच बार लोकसभा में बतौर सांसद रहे।

वीरभद्र सिंह का मुख्यमंत्री कार्यकाल

वीरभद्र सिंह 8 अप्रैल 1983 से 5 मार्च 1990 तक 3 दिसम्बर, 1993 से 24 मार्च 1998 तक 6 मार्च 2003 से 30 दिसम्बर 2007 तक 25 दिसम्बर 2012 से 27 दिसम्बर 2017 तक मुख्यमंत्री पद पर रहे।

वीरभद्र सिंह ने हिमाचल को एक समान देख विकास किया न कि क्षेत्र बाद को बढाबा दिया उनोहने कांगड़ा में
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, चीफ इंजीनियर IPH ओर PWD का कार्यलय, हवाई अड्डा गगल,राजिंदर प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा कांगड़ा,केंद्रीय विश्वविद्यालय शाहपुर,निफ्ट कांगड़ा, आर्युवेदिक कॉलेज पपरोला, धर्मशाला में दूसरी राजधानी का दर्जा, मुन्सिपल कारपोरेशन,स्मार्ट सिटी धर्मशाला,विधानसभा तपोवन, स्टील आथोरिटी ऑफ इंडिया कंबुही, इंजीनियरिंग कालेज ननगरोटा, 15 कॉलेज ऑफ डी.फार्मेसी,सभी संस्थान वीरभद्र सिंह की ही देन है।

स्वर्गीय वीरभद्र सिंह नेअपने राजनीति कार्याकाल मे पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, राजीव गान्धी, मुरार की देसाई, चन्द्रशेखर, वी. पी. सिंह, हुन्द्र कुमार गुजराल, देवगोड़ा,डा0 मनमोहन सिंह, नरेन्द्र सिंह मोदी के साथ कार्य किया।सन 1934,1962 से1967 तक 1971फिर मुख्यमंत्री के तौर पर- 1983 – 1990
1993 से 1998 2003 से 2007 ओर 2012-2017 तक मुख्यमंत्री रहे।

पठानिया ने कहा कि विधानसभा शाहपुर क्षेत्र में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने विकास के मामले में कभी भी पिछड़ने नही दिया एसडीम शाहपुर,एक्सईएन आईपीएच, पीडब्ल्यूडी, राजकीय महाविद्यालय शाहपुर, ओर राजकीय महाविद्यालय लंज, ईसीएच, सीएसडी कैंटीन शाहपुर,TW Oकार्यालय रैत, सी०डी पीओ कार्यालय रैत, सब तहसील दरिणी,ओर हार चक्कियां, XEN गजओर XEN खोली, एचपीटीसीएल, कृषि कलेक्शन सेंटर , सब डिवीजन अस्पताल शाहपुर, एसई नेशनल हाईवे,वन विभाग के रेंज ऑफिस शाहपुर और लापियाना, पाली क्लीनिक शाहपुर,15 से 17 राजकीय बारिष्ठ माध्यमिक स्कूल खोले, ओर साइंस क्लासे चलाई ओर साइंस लैब खोली , सीएचसी लंज, पीएचसी लापियाना, दरिणी चढ़ी, सिहुवा, धार कंडी क्षेत्र में 40 ट्राउट के केंद्र खोले।

ये रहे मोजुद

इस मौके पर इस मौके पर ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत राणा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर,सोशल मीडिया ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष विनय ठाकुर,पिंटू परमार पूर्व प्रधान,प्रदीप बलोरिया रिटायर कर्मचारी संघ ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, सुनित पठानिया रिटायर आयुष बिभाग जॉइंट डायरेक्टर,शेर सिंह,कुलवंत सिंह प्रधान,,एस०सी०प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष चंद,भूतपूर्व सैनिक लीग ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष बाली राम,केवल राणा, संजय चौधरी,प्रताप सिंह,विजय पठानिया ,इकवाल सिंह मिंटा पंचायती राज संगठन ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, प्रताप सिंह एसटी उपाध्यक्ष, सुरेश मेहरा वार्ड मेंबर, रणजीत सिंह, शेर सिंह, संजय कुमार, प्रशोत्तम राणा, संजय कुमार, विपुल पटाकू युवा कांग्रेस,जगदीश शर्मा,तिलक राज, विजय कुमार, विजय कुमार, रणजीत सिंह, सतीश,शेर सिंह चौधरी, संजय चौधरी, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सरिता सैनी,रीना पठानिया, नम्रता चम्बयाल,अनिता देवी,कुसम लता,सुषमा देवी,सीमा देवी,मंजू देवी,सरोशी परमार,राजेश्वरी राणा पूर्व प्रधान,दलीप धीमान,इच्छया देवी,उर्मिला राणा, हरचरण सिंह (शिंदा)अमर नाथ,कुलभूषण चौहान रिटायर प्रिंसिपल, अनिल कुमार, आयुष ठाकुर,रितिका शर्मा जिला परिषद सदस्य,नमिता मेहरा महिला कांग्रेस,पवन पठानिया,शशि मेहता,विपुल पटाकू,जागीर सिंह,भानु प्रताप सिंह पठानिया,एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...