
महिंद्र सिंह- बग्गा/कुठेड़
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन प्रातः स्वयंसेवि बिस्तर छोड़कर प्रभात फेरी के लिए निकल पड़े। प्रभात फेरी से वापस आकर अपने योग शिक्षक के साथ योगाभ्यास किया।
योगाभ्यास करने के बाद नाश्ते के लिए इकट्ठे हो गये । जोड़ी से नाश्ता करने के बाद सभी स्वयं सेवी स्कूल कैंपस में इकट्ठा हो गए। फिर कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार, अंशु धीमान, अशोक कुमार, सुशीला कुमारी, नीना कुमारी सहित सभी स्वयं सेवी स्कूल से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वैष्णो माता के मंदिर के पास गये।
वहाँ पर सभी स्वयं सेवियों ने सड़क के किनारे झाड़ियों को उखाड़ा और कूड़ा उठाया । बाबड़ी की भी सफाई की गई। फिर अभी स्वयं सेवी वैष्णो माता के मंदिर गए जहां पर सभी स्वयं सेवियों और कार्यक्रम अधिकारी सहित सभी टीचर्स जो वहा पर उपस्थित थे, उन्होंने वैष्णो माता के दर्शन किए।
इस मौके पर मंदिर के परिसर को भी साफ़ किया गया । मंदिर के रास्ता निर्माण में भी सहयोग दिया। फिर स्वयं सेवियों ने भोजन बनाया और सभी स्वयं सेवियों और कार्यक्रम अधिकारी सहित सभी टीचर्स जो वहा पर उपस्थित थे उन्होंने भोजन किया। उसके बाद कुठेड़ बस स्टॉप के पास रेन शेल्टर को साफ किया ।
चौथे दिन स्वयंसेवी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुठेड़ में गये जहाँ पर सभी स्वयं सेवी और कार्यक्रम अधिकारी वहां की प्रभारी डॉ. देवयानी से मिले और उनकी अनुमति से बोटैनिकल गार्डन को स्वारा और कियारियो को दुरुस्त किया और डॉक्टर देवयानी ने वालंटियर के द्वारा किए गए कार्य को बहुत सराहा और एन एस एस यूनिट का धन्यवाद भी किया ।
