
कांगड़ा – राजीव जसवाल
तहसीलदार, कांगड़ा प्रवीण कुमार ने बताया कि इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह नगर परिषद मैदान कांगड़ा में धूमधाम से मनाया जाएगा।
राष्ट्रीय पर्व के इस मौके पर मुख्य अतिथि नवीन तंवर (भा. प्र. से.) एसडीएम कांगड़ा होंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के आगमन पर प्रातः 9:55 से शुरू होगा। सभी उपमंडल वासी राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए सादर आमंत्रित हैं।
राष्ट्रीय पर्व के इस मौके पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
