स्वतंत्रता दिवस की सुबह धर्मशाला-चामुंडा रोड पर दर्दनाक हादसा, चार श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा हादसा कांगड़ा ज़िले में हुआ है। यहां पर जिले के धर्मशाला पमंडल के योल के पास एक पिकअप हादसे का शिकार हुई है।

बताया जा रहा है कि जदरांगल गांव स्थित चामुंडा मंदिर के पास शुक्रवार सुबह यह घटना पेश आई है। शुक्रवार सुबह पुलिस चौकी योल को सूचना मिली कि चामुंडा-धर्मशाला मार्ग पर इक्कू मोड़ के बल्ले होटल के करीब पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है‌।

इस पिकअप में वाहन में कुल 29 लोग सवार थे। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शेष 13 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

घायलों को नज़दीकी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, योल के इक्कू मोड़ के पास से पिक अप गाड़ी अनियंत्रित हो कर सड़क से नीचे चली गई. इस दौरान चीख पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को निकाला। फिलहाल, एक महिला सहित चार लोगों की मौत की हुई है।

बताया जा रहा है कि पंजाब के मोगा की यह पिकअप है और हादसे में मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि तीन घायलों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। घायलों कों टांडा मेडिकल क़ॉलेज में भर्ती किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...